देहरादून। देहरादून में आयोजित विजय सम्मान रैली के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मेरी दादी और पिता देश के लिए शहीद हुए जो कुर्बानी उत्तराखंड वासियो को लोगों ने दी मेरे परिवार ने भी दी है। जिसको उत्तराखंड के सैन्य परिवार समझते है लेकिन वो इस दर्द को नही समझ सकतें जिस परिवार या व्यक्ति ने कुर्बानी नही दी।
कहा कि देश को बांटा जा रहा है, कमजोर किया जा रहा है। एक भाई को दूसरे के खिलाफ भड़काया लड़ाया जा रहा है। सरकार दो तीन पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रहीं है।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून पर कहा कि गलती हो गई, इतना ही नहीं बल्कि सरकार ने तो इस दौरान जान गवाने वाले किसानों को मुवावजा भी नही दिया।
कहा कि नोटबन्दी हो जीएसटी हो या कोरोना काल में सरकार के एक्शन ये तीनों काम हिंदुस्तान के किसानों, छोटे कारोबारियों पर कुछ बड़े पूंजीपतियों के आक्रमण है।
वहीं जो लोग आपको रोजगार से सकतें है उन छोटे कारोबारियों व्यपारियो को भाजपा ने खत्म कर दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि जब तक भाजपा की सरकार केंद्र में रहेगी युवाओ को रोजगार नहीं मिलेगा।
सरकार द्वारा देश की आर्थिक शक्ति को नष्ट किया जा रहा है।सब कुछ दो तीन उद्योगपतियों के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर , हवाई जहाज, तोप से देश मजबूत नहीं होता। देश मजबूत तब होता है, जब देश का नागरिक मजबूत होता है। जब जनता बिना डरे बोले तब देश मजबूत होता है।
1971 में देश हर तरह से मजबूत था इसलिए सिर्फ 13 दिनों में पाकिस्तान को सिर झुकाना पड़ा था। लेकिन दिल्ली में हुए विजय दिवस समारोह में देश के लिए 32 गोली खाने वाली महिला स्व. इंदिरा गांधी का नाम तक नही लिया गया।
वहीं उन्होंने मंहगाई पर कहा कि प्रधानमंत्री ने आम आदमी की जेब से पैसा लेकर दो तीन बड़े उद्योग पतियो का कर्ज माफ कर दिया। और ये उद्योग पति पीएम मोदी के लिए कार्य कर रहें है।