Saturday, December 2, 2023
No menu items!
Homeअपराधनैनीताल : खनस्यु थाना पुलिस अब स्थानीय लोगों को विभिन्न जानकारियों एवं...

नैनीताल : खनस्यु थाना पुलिस अब स्थानीय लोगों को विभिन्न जानकारियों एवं अधिकारों के बारे मे कर रही जागरूक

नैनीताल ::- थाना खनस्यू थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा द्वारा मंगलवार को खनस्यू के दूरदराज क्षेत्रों में जाकर स्थानीय लोगों को पुलिस व्यवस्थाओं के बारे जागरूक करते हुए उत्तराखंड पुलिस के मित्रता, सेवा, सुरक्षा स्लोगन को साकार कर रहे हैं।

सी क्रम में आज थानाध्यक्ष खनस्यू दूरस्थ पतलोट क्षेत्र में जाकर स्थानीय व्यापारियों, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सभी को नियमित पुलिस थाना खनस्यु खोले जाने की जानकारी देते हुए परस्पर परिचय प्राप्त किया गया तथा प्रचलित कानून व्यवस्था की जानकारी दी गई।
इस माध्यम से उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने, बाहरी व्यक्तियों, किराएदारो का सत्यापन कराए जाने, संदिग्ध व्यक्तियो एवम किसी भी प्रकार की घटना घटित होने पर स्थानीय पुलिस को सूचना,जानकारी देने के लिए अनुरोध किया गया जिससे थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।

स्थानीय लोगों को पुलिस के आपातकालीन न.112, महिला हेल्पलाइन न. 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवम महिला सुरक्षा एप उत्तराखंड पुलिस ऐप के अंतर्गत समाहित गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन एवं उसकी कार्यशीलता के बारे में जानकारी दी गई।

स्थानीय जनता नैनीताल पुलिस के मित्रवत एवं कुशल व्यवहार की सराहना करते हुए स्थानीय पुलिस का सहयोग करने के लिए आश्वासित किया गया।

गोष्ठी में व्यापार मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह मटियाली सहित स्थानीय लगभग 40 – 50 नागरिक गण मौजूद रहे।


सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें