नैनीताल ::- जनहित संस्था नैनीताल के तत्वाधान में विगत वर्षो की भाँती नैनीताल में सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्ठ एवं अनुकरणीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता रहा है। इस वर्ष 2022 में शिक्षा, साहित्य, खेलकूद व कवि के रूप में अपने जीवन में अपनी छाप छोड़ने वाले पूर्व शिक्षक के.सी पंत जिन्होंने सीआरएसटी इंटर कालेज में लम्बी अवधि तक अध्यापन का कार्य किया है उन्हें जनहित संस्था द्वारा नगरपालिका नैनीताल के सभागार में संस्था के पदाधिकारियों सदस्यों एवं स्थानीय प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में भव्यता के साथ सम्मानित करते हुए, उन्हें संस्था की ओर से अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर के.सी पंत का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम के क्रम में संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष चौधरी, रीता बिष्ट व सुश्री रेखा त्रिवेदी द्वारा शाल उड़ाक पंत का स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस दौरान सम्मान समारोह कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष महेश चंद्र आर्य, वरिष्ठ सदस्य प्रदीप कुमार साह, रीता बिष्ट, सुश्री रेखा त्रिवेदी, सुनील कुमार, विद्या देवी, देव सिंह नेगी, प्रमोद सचदेवा, उमेश तिवारी, भुवन कुमार, नईम अहमद, नजर अली, वकुलीदीन, श्याम सिंह, जीके ए गौरव बब्बी, रईस भाई, अशोक तिवारी , आनन्द बिष्ट इत्यादि उपस्थित थे।
नैनीताल :जनहित संस्था ने सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्ठ एवं अनुकरणीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को किया सम्मानित
- Advertisment -