नैनीताल ::- सीओ ऑपरेशंस नैनीताल द्वारा छात्राओं को पुलिस अभियान के तहत साइबर अपराध, नशे की प्रवृत्ति को रोकने तथा उत्तराखंड पुलिस एप की दी जानकारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में सोमवार को महिला महाविद्यालय में नितिन लोहनी सीओ ऑपरेशंस नैनीताल की अध्यक्षता में छात्राओं को जागरूकता के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विद्यालय की छात्राओं को विभिन्न विषयों पर निम्न जानकारी दी गयी:-
-समस्त उपस्थित जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया की अपने नाबालिक बच्चों को दोपहिया और चौपहिया वाहन चलाने न दें तथा अवगत कराया गया कि इस के लिए अपने-अपने ग्राम सभाओं में भी जागरूकता फैलाई जाए।
-उत्तराखण्ड में लगातार बढ रहे नशे के दुष्प्रभाव से छात्राओं को अवगत कराते हुये नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही नौजवानों को बचाने हेतु सभी को एक साथ मिलकर नशे को जड़ से खत्म करने हेतु पुलिस को अधिक से अधिक सूचनाएं देने के लिए अपील की गई।
– बताया गया कि स्मैक तथा मादक पदार्थों की अवैध बिक्री वाले स्थानों के विषय में जानकारी देने तथा उन पर कार्यवाही करने के लिए पुलिस के साथ सहयोग करने व सूचनाओं को देने हेतु युवाओं को बिना किसी डर भय से आगे आना होगा, जिससे समाज में फैल रहे नशा को बन्द किया जा सके।
– महिलाओं की सुरक्षा के लिये बनाये गये उत्तराखंड पुलिस ऐप एवं गोरा शक्ति के सम्बन्ध में छात्राओं को जानकारी दी गयी साथ ही उत्तराखंड पुलिस ऐप डाउनलोड करने उसका प्रयोग करने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को भी इस एप के विषय में जानकारी देने के लिए जागरूक किया गया ।
– महिला संबंधी अपराधों की सूचना तत्काल सूचना तत्काल डायल 112 अथवा उत्तराखंड पुलिस ऐप के गौरा शक्ति के माध्यम से करने के लिए जानकारी दी गयी। सभी को उक्त ऐप के गौरा शक्ति में पंजीकरण कराने के लिए अपील की गई।

– सीओ साइबर द्वारा साइबर अपराध के संबंध में छात्राओं को विस्तार से जानकारी देकर बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार का फ्रॉड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 पर तत्काल सूचना दर्ज करने के लिए जागरूक किया गया।
– जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से PLV दिनेश ल्वेशाली व खिमेश पनेरू द्वारा भी छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी जिसमें उनके द्वारा DLSA नैनीताल व NALSA से संबंधित विभिन्न जानकारियां व NALSA के ऑनलाइन पोर्टल से संबंधित जानकारी दी गयी।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विजय मेहता, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी आरती पोखरियाल सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सैल, कांस्टेबल अरविंद साइबर सेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से दिनेश ल्वेशाली व खिमेश पनेरू आदि माजूद रहे।