Thursday, April 25, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडविवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, पुलिस से की...

विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, पुलिस से की कार्रवाई की मांग

हलद्वानी क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुखानी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग है।

जानकारी के मुताबिक हलद्वानी आदर्श नगर मुखानी निवासी एक महिला ने तहरीर देते हुए कहा कि उसका विवाह 25 नवंबर 2020 को रानीखेत निवासी युवक से हुआ था। आरोप लगाते हुए महिला ने कहा कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में कार न लाने पर उसका दहेज उत्पीड़न करने लगे।
वहीं महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति स्वयं भी शराब पीता और उस पर भी पीने का दबाव बनाता। इस बीच ससुरालियों ने पति का विवाह एक अन्य युवती से कराने की तैयारी शुरू कर दी। मामला ज्यादा बिगड़ा तो पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और महिला हेल्पलाइन में दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई गई। काउंसिलिंग में पति ने उसे साथ रखने से साफ इंकार कर दिया। आरोप है कि अब ससुराल वाले उसे भरण-पोषण भत्ता भी नहीं दे रहे। इसके बाद विवाहिता ने पति कुलदीप, सास दया देवी, ननद मीनाक्षी रावत व रजनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें