Thursday, December 7, 2023
No menu items!
Homeउत्तराखंडनैनीताल : महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण विधेयक 2022 पास होने पर...

नैनीताल : महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण विधेयक 2022 पास होने पर महिला मोर्चा मंडल ने किया मिष्ठान वितरण

नैनीताल ::- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से विधानसभा उत्तराखण्ड में महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण विधेयक 2022 ध्वनिमत से पास हो गया है।

इस बड़ी उपलब्धि को बीजेपी महिला मोर्चा मंडल नैनीताल द्वारा धूमधाम से मनाया गया एवं इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जन्मदिवस के अवसर पर मिष्ठान वितरण किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षा दीपिका बिनवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष जीवंती भट्ट ,सोनू साह,तुसी साह,राधा खोलिया,रूपा आर्य,रेखा,कमल आदि महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें