Saturday, September 23, 2023
No menu items!
Homeउत्तराखंडशादी में शामिल होने आया लालकुआं का युवक नदी में डूबा! परिवार...

शादी में शामिल होने आया लालकुआं का युवक नदी में डूबा! परिवार में कोहराम

 

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से दुखद खबर सामने आ रही है यहां अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। लालकुआं से शादी में शामिल होने आया किशोर नदी (गधेरे) में डूब गया। उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है वहीं इस हादसे से जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई वही परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोंड़ा डोल के रहने वाले भीम सिंह फर्त्याल का परिवार लालकुआं के बिंदुखत्ता में रहता है। बताया जाता है बीते दिनों उनका 16 साल बेटा कृष्णा फर्त्याल ब्लॉक के ही लमटाना गांव में अपने मालाकोट में शादी समारोह में भाग लेने के लिए आया। यहां पर 1 जून को विवाह समारोह होना है। आज करीब 11 बजे युवक सिरसोडा के पास में ही एक गधेरे में नहाने गया। यहां पर वह डूब गया। उसकी मौत हो गई। जैसे ही उसकी मौत की जानकारी परिवार के लोगों को मिली। सारी खुशियां मातम में बदल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पहुँच गई। थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के अनुसार पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें