Friday, March 29, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडदेहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में नैनीताल की खुशी बिष्ट...

देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में नैनीताल की खुशी बिष्ट ने दौड़ में प्रथम स्थान किया प्राप्त

देहरादून/नैनीताल। राज्य स्तरीय खेल कुंभ महाकुंभ महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में आयोजित अंडर-17 की 800 मीटर की दौड़ में राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार की 12वीं की छात्रा खुशी बिष्ट ने 800 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है।

बता दें कि खेल महाकुंभ में 13 जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें खुशी बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। खुशी बताती है कि उन्होंने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। वह सुबह शाम 5 किलोमीटर तक दौड़ती है। उन्होंने बताया कि आने वाले ओलंपिक खेलो में प्रतिभाग कर अपने देश और जिले का नाम रोशन करना चाहती है। खुशी के पिता बलवंत सिंह बिष्ट रोडवेज में कार्यरत है और उनकी माता गीता बिष्ट ग्रहणी है। खुशी के तीन बड़े भाई बहन है।

खुशी के कोच दान सिंह बिष्ट ने बताया कि खुशी ने महाकुंभ खेल प्रतियोगिता के लिए बहुत मेहनत की थी जिससे उसे आज यह मुकाम हासिल हुआ है। खुशी की इस सफलता पर उसे बधाइयां देने वालो का तांता लग गया। वही विद्यालय प्रबंधन ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें