Saturday, April 20, 2024
No menu items!
Homeअपराधरूड़की में मां – बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की...

रूड़की में मां – बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजान देने वाले पांचों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, सामने आई गैंगरेप की वजह

रूड़कीं कोतवाली पुलिस ने 6 साल की बच्ची और उसकी मां के साथ दुराचार की घटना को अंजाम देने वाले पांचो आरोपियों को मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस को एक आल्टो कार और दो बाइक भी बरामद हुई हैं। गुरूवार को मामले का खुलासा करते हुए सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बीती 24 जून की देर रात कलियर निवासी एक महिला और उसकी 6 साल की बच्ची के साथ सोलानी पार्क के पास पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से महिला और उसकी बच्ची को सिविल हॉस्पिटल में पहुंचाया था।जहाँ उनका आज भी उपचार चल रहा है।उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आल्टो कार और बाइक का पता लगने पर पुलिस आरोपियों तक जा पहुंची। बताया की पुलिस की चार टीमें लगातार आरोपियों की धरपकड़ में लगाई गई थी। जिनमे सीओ और एसओजी समेत कई पुलिस थानों के प्रभारियों को लगाया गया था। बताया की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य माध्यमों से आरोपितो को चिन्हित किया गया। जिसके चलते 5 नाम प्रकाश में आए। आरोपियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस टीम ने दबिश दी। पांचो आरोपियो को मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियो में महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमलीखेड़ा, राजीव उर्फ विक्की तोमर निवासी बेल्डा थाना भोपा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, सोनू तेजियान निवासी शाहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर, जगदीश निवासी शाहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर शामिल है। पुलिस पूछताछ में कार सवारों ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम देने की बात कही हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें