Sunday, June 4, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ धाम में अब भक्त आसानी से कर सकेंगे बाबा केदारनाथ के...

केदारनाथ धाम में अब भक्त आसानी से कर सकेंगे बाबा केदारनाथ के दर्शन, शुरु हुआ टोकन सिस्टम, जानिए क्या हैं व्यवस्था…

बाबा केदार के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब यात्रियों को घंटों तक बाबा के दर्शन के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। अब यात्रियों को टोकन दिया जाएगा और टोकन में जो समय दर्शन के लिए लिखा जाएगा। उसी समय यात्रियों को दर्शन के लिए मंदिर जाना होगा।
बता दें की विश्व विख्यात केदारनाथ धाम की यात्रा पर हर दिन हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। बाबा केदार के दर्शन के लिए भक्तों को घंटों तक लंबी कतार में लगना पड़ता है। जिसको देखते हुए अब
केदारनाथ दर्शन के लिए टोकन सिस्टम लागू हो गया है। केदारनाथ दर्शन करने आने वाले हर तीर्थ यात्री को टोकन दिया जाएगा। इस टोकन में दर्शन करने का समय लिखा होगा और यात्रियों को टोकन में दिए गए समय पर ही दर्शन के लिए जाना होगा।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए टोकन सिस्टम लागू किया गया है। अब जो समय यात्रियों को दर्शन करने के लिए दिया जाएगा। यात्री उसी समय पर दर्शन के लिए लाइन में लग सकते हैं। साथ ही बताया कि जहां पर लाइन लगती है, वहां पर तीर्थ यात्रियों के लिए बर्फबारी और बारिश से बचने के लिए रेन शेल्टर का भी निर्माण किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को बर्फबारी और बारिश में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें