Friday, March 29, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडदुःखद! यहां वाहन दुर्घटना में होली से पहले ही बुझे चार घरों...

दुःखद! यहां वाहन दुर्घटना में होली से पहले ही बुझे चार घरों के चिराग, कई घायल

श्रीनगर। पौड़ी जिले के पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटरमार्ग पर चुठाणी के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक गुरूवार की शाम को पैठाणी क्षेत्र में होली खेलकर वापस अपने गांव चमोली के बिसौणा जा रहे होल्यारो का वाहन पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटरमार्ग पर चुठाणी के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगो के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान ग्राम बिसौणा पट्टी चांदपुर जिला चमोली निवासी रोहित सिंह 19 साल पुत्र शेर सिंह, बलंवत सिंह 21 साल पुत्र कल्याण सिंह और संतोष 22 साल पुत्र आनंद सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं वाहन सवार अमित नेगी 16 साल पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम बिसौणा पट्टी चांदपुर जिला चमोली की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि वाहन सवार अन्य 10 लोगो का जिला अस्पताल पौड़ी में उपचार चल रहा हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें