Wednesday, April 17, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडमानवाधिकार परिवार ने मानवाधिकार जागरूकता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए...

मानवाधिकार परिवार ने मानवाधिकार जागरूकता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए वूमेन सेल नैनीताल की जिलाध्यक्ष मोहिनी खन्ना को किया सम्मानित

देहरादून। भारतीय मानवाधिकार परिवार ने कांवली, देहरादून में कार्यालय का उद्घाटन किया साथ ही सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील उनियाल गामा महापौर देहरादून एवं विशिष्ट अतिथि विनोद चमोली विधायक धर्मपुर देहरादून,कार्यक्रम में शामिल हुए एवं कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही भारतीय मानवाधिकार परिवार के सभी पदाधिकारियों को संबोधित किया। कार्यक्रम मे भारतीय मानवाधिकार परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुमार अवस्थी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की व सतीश गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव , अमित शर्मा राष्ट्रीय सचिव, जितेंद्र मौर्या राष्ट्रीय सचिव युवा प्रकोष्ठ, रूद्र भान प्रताप सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, राजेश शर्मा राष्ट्रीय संगठन सचिव राष्ट्रीय कार्यालय लखनऊ ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। वहीं धर्मवीर सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय मानवाधिकार परिवार ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भारतीय मानवाधिकार परिवार के गत वर्ष में सराहनीय कार्य करने पर पदाधिकारियों को सम्मानित किया एवं साथ ही कार्यक्रम में राष्ट्रीय /प्रदेश एवं जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया। जिसके तहत भारतीय मानवाधिकार परिवार द्वारा वूमेन सेल नैनीताल की जिलाध्यक्ष मोहिनी खन्ना को मानवाधिकार जागरूकता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


इस कार्यक्रम में बबली चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ने संचालक का कार्य किया।
कार्यक्रम में श्रीमती अलका सक्सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भावना गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव, वीर नौटियाल प्रदेश अध्यक्ष अमिता लोहनी प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, विशाल महाजन प्रदेश महासचिव, कुलदीप सक्सेना प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुरमीत जी प्रदेश उपाध्यक्ष, रश्मि पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष, रेखा चावला प्रदेश उपाध्यक्ष, फ्रमुजीब खान प्रदेश उपाध्यक्ष, चंपा त्रिपाठी प्रदेश संगठन सचिव, मंजू साह प्रदेश सचिव,सुनीता नेगी प्रदेश सचिव, रेणुका चौधरी, मोहिनी खन्ना, कुशल आनंद सेमवाल महानगर अध्यक्ष देहरादून, इकबाल सिंह, भवानी बिष्ट, मान्या अरोड़ा, गार्गी, शशि साहू ने प्रतिभाग किया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें