Friday, June 2, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडग्यारहवीं साउथ एशियन आशियारा कराटे चैंपियनशिप 2022 में हल्द्वानी की रिनीशा लोहनी...

ग्यारहवीं साउथ एशियन आशियारा कराटे चैंपियनशिप 2022 में हल्द्वानी की रिनीशा लोहनी ने जीता स्वर्ण पदक

हल्द्वानी – ग्यारहवीं साउथ एशियन आशियारा कराटे चैंपियनशिप 2022 में रिनीशा लोहनी ने जीता स्वर्ण पदक , इस संबंध में जानकारी देते हुए मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व प्रशिक्षक विनोद लखेरा ने बताया कि आशियारा कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वधान से दिनांक 24 से 26 जून तक ग्यारहवीं साउथ एशियन आशियारा कराटे चैंपियनशिप चालसा न्यू जलपाईगुड़ी वेस्ट बंगाल में आयोजित की गई जिसमें नेपाल, श्रीलंका ,भूटान एवं इंडिया के 1600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
जिसमें जय दुर्गा मार्शल आर्ट्स एकेडमी की सीनियर खिलाड़ी रिनीशा लोहनी ने अंडर 10 वर्ग (33 – 36 kg) मे रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रिनीशा ने इस जीत का श्रेय अपने कोच विनोद लखेरा और अपने परिवार को दिया। रिनिशा विगत 6 माह से इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थी। रिनीशा के पिता नवीन लोहनी रोडवेज आर एम ऑफिस में कार्यरत है। रिनिशा के हल्द्वानी पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया गया। रिनिशा आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल मे कक्षा 6 की छात्रा है उसकी इस शानदार सफलता पर स्कूल प्रबंधन एवं विभिन्न संगठनों ने रिनीशा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें