Wednesday, June 7, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडहल्द्वानी– केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम...

हल्द्वानी– केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से की मुलाकात, कहा पिछड़े वर्गों को आगे लाकर राज्यसभा प्रत्याशी बनाना सिर्फ बीजेपी में हैं संभव है

हल्द्वानी पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अपने आवास में पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम जनता से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर दिशा निर्देश दिए।
भट्ट ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर पत्रकारों को बधाई भी दी। साथ ही भट्ट के आवास में उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर ओबीसी मोर्चा द्वारा मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंत्री भट्ट ने कहा कि केंद्रीय आलाकमान ने पार्टी की कर्मठ और पुरानी कार्यकर्ता तथा ओबीसी समाज से आने वाली कल्पना सैनी को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है यह भाजपा में ही संभव है कि यहां पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को पार्टी समय-समय पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्रदान करती है। कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में चौमुखी विकास कर रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, विनीत अग्रवाल विजय मनराल, भुवन जोशी, विजय बिष्ट देवेंद्र बिष्ट, संजय पांडे, मनोज पाठक, हरिमोहन अरोरा, गीता जोशी, विजयलक्ष्मी चौहान, आशा शुक्ला, विक्की पाठक, नंदन गोस्वामी, कमलेश जोशी दिनेश खुल्बे समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें