Thursday, December 7, 2023
No menu items!
Homeअपराधहल्द्वानी : एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड ने हल्द्वानी नैनीताल...

हल्द्वानी : एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड ने हल्द्वानी नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के अधिकारी, कर्मियों के साथ की अपराध समीक्षा

हल्द्वानी ::-एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड ने हल्द्वानी में नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के अधिकारी, कर्मियों के साथ की अपराध समीक्षा। ईमानदारी से कार्य करने और अवैध नशे पर अंकुश लगाने के दिए निर्देश।

वी. मुरुगेशन, एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में जनपद नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के प्रभारी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान निम्न निर्देश दिए गए:-

– मीटिंग से पूर्व सम्मेलन लिया गया और सभी की समस्याओं का समाधान किया गया।

– मीटिंग के प्रारंभ में डॉ. नीलेश आनंद भरणे, डीआईजी कुमाऊं रेंज द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया जिसमें जनपद नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में घटित अपराधों के अनावरण और अपराधियों की गिरफ्तारी की कार्यवाहियों का तुलनात्मक आंकलन किया गया।

– उपस्थित सभी पुलिस बल को जागरूक करने के लिए प्रस्तुतिकरण और डॉक्यूमेंट्री वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई।

– विवेचनात्मक कार्यवाहियों में पारदर्शिता लाने के लिए निर्देशित किया गया।

– नशे के तस्करों को सलाखों के पीछे भेंजने और सजा दिलाने के लिए सभी पर्याप्त ठोस साक्ष्य एकत्रित करने को कहा।

– एनडीपीएस एक्ट के सभी अहम निर्देशों और प्रावधानों की पूर्ण जानकारी अर्जित कर लें।

– यह समाज हमारा परिवार है अवैध नशे का जाल जिस गति से फैल रहा है उससे आने वाली पीढ़ियों में नशे से संक्रमित/प्रभावित होने की प्रबल संभावना है। जिसके दृष्टिगत हम सभी को अपने कर्तव्य का पालन ईमानदारी से करना होगा और अवैध नशे को जड़ से मिटाना होगा।

– नशे की डिमांड चेन को तोड़ने के लिए लगातार जन जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

-हर पुलिस कर्मी संकल्पबद्ध हो कि वह नशे को समाज में बड़ने नहीं देगा और अपने समाज रूपी परिवार को सुरक्षित रखेगा।

– जनता का पुलिस पर विश्वास सुदृढ़ किया जाय। लगातार चौपाल चलाई जाएं और नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया जाय।

– नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए कड़ी निरोधात्मक कार्यवाही की जाय। नशे के अड्डों और नशा तस्करों के क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखें।

– आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएं। वांछित अपराधियों पर इनाम घोषित कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।

– थानो में लंबित मालों का सफल निस्तारण करें।

– समीक्षा बैठक के समापन पर पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा एडीजी सर द्वारा ज्ञानवर्धक जानकारी व आवाश्यक निर्देश देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए मोमेंटो भेंट किया गया।

इस दौरान समीक्षा बैठक के दौरान मंजूनाथ टीसी एसएसपी ऊधम सिंह नगर, डॉ.जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी समेत जनपद नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें