Sunday, June 4, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला अर्जुन अवार्ड के बाद...

ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला अर्जुन अवार्ड के बाद अब पद्मश्री से सम्मानित

ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला वंदना कटारिया को अर्जुन अवार्ड के बाद पद्मश्री से सम्मनित किया गया। उन्हें पद्मश्री मिलने से हरिद्वार में जश्न का माहौल है। साथ ही प्रदेश भर के खेल प्रेमियों में भी खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वंदना ने गांव का नाम एक बार फिर रोशन किया है।
आपको बता दे कि ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बनी है।
हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने बीते वर्ष हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत का नाम विश्वभर में रोशन किया। वंदना ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। इसके साथ ही ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी भी बन गई।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें