Friday, March 29, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडदेवभूमि की बेटी ने नेपाल में फहराया तिरंगा, दौड़ में जीता स्वर्ण...

देवभूमि की बेटी ने नेपाल में फहराया तिरंगा, दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

अल्मोड़ा। राज्य के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लॉक की मल्ली किरौली की प्रतिभावान धाविका संगीता किरौला ने नेपाल में देश का तिरंगा बुलंद किया। उत्तराखंड की इस इकलौती एथलीट ने 5 वीं इंडो नेपाल अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में 1500 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत न केवल राज्य का गौरव बढ़ाया बल्कि पड़ोसी मित्र राष्ट्र की धरती पर भारत का डंका भी बजाया है।

मूल रूप से ब्लॉक क्षेत्र के मल्ली मिरई निवासी संगीता किरौला ताइक्वांडो की बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ ही एथलीट में भी हुनर का लोहा मनवा रही है। लंबी दौड़ व ताइक्वांडो में अब तक 50 से ज्यादा पदक जीतने वाली इस प्रतिभा ने बीते माह मथुरा में हुई राष्ट्रीय प्रतिस्पद्र्धा में 1500 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत भारतीय शांति खेल महासंघ की 5 वीं इंडो नेपाल अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था। 1500 मीटर की दौड़ के फाइनल तक पहुंचने के बाद दोनों देशों की आठ धाविकाओं ने हिस्सा लिया।

इसमें भी संगीता ने देश के लिए स्वर्ण जीत उत्तराखंड को गौरवान्वित किया। राष्ट्रीय धाविका ने बताया कि प्रतियोगिता 28 से 31 जनवरी तक नेपाल में हुई थी। संगीता वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स ऑफ काॅमर्स काॅलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। उसने बताया कि वर्ष 2018 व 19 में भी वह प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में तमाम पदक जीत चुकी हैं। उनके पिता हरीश सिंह किरौला वन विभाग से सेवानिवृत हैं और माता हंसी देवी गृहणी हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें