Wednesday, June 7, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में 15 दिसंबर से बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं

उत्तराखंड में 15 दिसंबर से बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। वहीं 15 दिसंबर से बारिश और बर्फबारी के आसार लग रहें है। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक और अधिक कड़ाके की ठंड पड़ सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तराखंड में 15 और 16 दिसंबर के लिए मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि, इस दौरान पहाड़ के निचले इलाकों और मैदानी क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों में इस समय कम धूप वाले स्थानों में पाला पड़ने से ठंड में इजाफा हुआ है।

मैदानी इलाकों में सुबह शाम हल्का कोहरा और धुंध होने से धूप के ताप में कमी आई है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद ऊंचे वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। दिसंबर में पिछले 12 दिनों के बीच राज्य में 4.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, पहाड़ में पाला फसलों के लिए नुकसानदायक है। साथ ही इससे कम धूप वाली पहाड़ी जगहों पर यातायात में भी बाधा आ रही है। इधर, हल्द्वानी में ठंड का असर बढ़ गया है। सोमवार को सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए थे। साथ ही ठंडी हवाएं चल रहीं थीं। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें