Thursday, April 25, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, बारिश व...

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, बारिश व बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। शीतलहर की वजह से राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी कमी दर्ज की गई है। पहाड़ों में पारा रिकार्ड स्तर पर नीचे आ गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने शुक्रवार को चेतावनी जारी कर कहा कि उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर का असर रहेगा। इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। पहाड़ों में पाला गिरेगा तो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। पहाड़ों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

नैनीताल में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इधर, हल्द्वानी में पारा गिरकर चार डिग्री पर पहुंच गया है। हालांकि यहां पिछले दिनों की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। दो दिन पहले यहां पारा दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री की कमी चल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार कुमाऊं के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें