देवभूमि में सीएम धामी के जन्मदिन की धूम

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिन सोमवार को युवा संकल्प दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राजधानी सहित प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। सीएम को तमाम लोगों ने बधाई दी। साथ ही उनकी दीर्घायु के लिए हवन यज्ञ भी किये गये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। उन्होंने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि इस अवसर पर आपदा पीड़ितों के पास पहुंच कर उनकी हर संभव मदद करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। राज्य की देवतुल्य जनता के सहयोग से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प के साथ कार्य कर रही है। अपने जन्म दिन पर सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के नव निर्माण का जो स्वप्न हमने मिलकर देखा है उसे पूर्ण करने के लिए मैं सदैव वचनबद्ध हूं और सशक्त उत्तराखण्ड की दिशा में आज के दिवस पर जनता द्वारा मिलने वाला असीम स्नेह और आशीर्वाद मुझे नवीन ऊर्जा प्रदान करेगा। हम सभी का यह सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि ड्रग्स मुुक्त देवभूमि का जो संकल्प सरकार द्वारा लिया गया है उसमें प्रतिबद्धता के साथ सहयोगी बनें और अपने स्तर से जितना हो सकता है आप सभी लोग आपदा प्रभावितों की मदद के लिए भी आगे आएं। राजधानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंत्रियों और भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने सीएम धामी को जन्म दिन की बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर आज श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ धाम सहित अधीनस्थ मंदिरों श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ, तृतीय केदार तुंगनाथ व सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना तथा हवन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के दीर्घायु तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गयी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर आज डीएसए नैनीताल द्वारा क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।

ऊधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर विधायक शिव अरोरा ने पुलिस लाइन स्टेडियम में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मेराथन दौड़ को हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया । दौड़ में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं नगर निगम मंे शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर दस नये कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान साथ में जिला अधिकारी उदय राज, एमएनए नरेश दुर्गापाल भी रहे। इसके साथ विधायक शिव अरोरा ने वनशक्ति मंदिर मे कार्य कर्ताओ संग हवन यज्ञ कर प्रदेश के विकास मे निरंतर लगे हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लम्बी उम्र की कामना कि साथ ही बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा ने लेबर कार्ड धारकों को श्रम विभाग के सौजन्य से किट वितरित की। मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर महिला समहू द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। जहाँ विधायक अरोरा ने रक्तदान करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सीएम के जन्म दिन पर विधायक शिव अरोरा ने प्रदेश के बागडोर सँभालने के बाद से प्रदेश की सेवा मे लगे मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य किया है ओर राज्य हित मे सख्त से सख्त निर्णय लेने के लिये पुष्कर सिंह धामी की देश के अग्रणी मुख्यमंत्री मे गिनती होती है वही उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जाता है कि हर राज्य के चुनाव मे स्टार प्रचारक के रूप मे सभाओ के लिये जाते है, उनके नेतृत्व मे देवभूमि के विकास को नई रफ्तार मिली है।


Spread the love