Sunday, June 4, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडयुवक पर बंदूक की बट से हमला, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवक पर बंदूक की बट से हमला, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हलद्वानी मुखानी थानाक्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक पर बंदूक की बट से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार कुसुमखेड़ा निवासी अजय आर्या ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बताया कि बीती 26 जनवरी वह निगल्टिया फार्म से घर की तरफ आ रहा था। तभी कठघरिया निवासी शैलेन्द्र सिंह चौरसिया, देवेन्द्र सिंह नगरकोटी व दिनेश सिंह वर्ती ने उसकी कार रोक ली और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए और बंदूक की बट से हमला कर दिया। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें