Friday, March 29, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के पहाड़ों में मिली पाताल भुवनेश्वर जैसी एक और गुफा, गुफा...

उत्तराखंड के पहाड़ों में मिली पाताल भुवनेश्वर जैसी एक और गुफा, गुफा के अंदर पत्थरों में बने हैं कई पौराणिक चित्र

गंगोलीहाट/पिथौरागढ़ : गंगोलीहाट में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ हाटकालिका से एक किमी दूर आठ तल वाली एक 200 मीटर लंबी गुफा मिली है। इस गुफा के अंदर पत्थरों में विभिन्न पौराणिक चित्र उभरे हैं । वहीं पास में ही शिवलिंग की आकृति वाले चित्र पर प्राकृतिक रूप से पानी भी गिर रहा है। इसके अलावा शेषनाग व अन्य पौराणिक देवी, देवताओं के चित्र भी उभरे हैं।

फोटो साभार–गंगोलीहाट वंडर्स ग्रुप


इस गुफा को चार स्थानीय निवासियों द्वारा खोजा गया हैं, इस गुफा को महाकालेश्वर नाम दिया है।
रविवार को गंगोलीहाट वंडर्स ग्रुप के सुरेन्द्र बिष्ट , रिषभ रावल , भूपेश पंत और पप्पू रावल ने इस गुफा की खोज की में गंगोलीहाट वंडर्स ग्रुप के सदस्यों ने टॉर्च और मोबाइल के उजाले के साथ इस गुफा में प्रवेश किया । सुरेन्द्र ने बताया गुफा में प्रवेश करने के लिए वह लगभग 35 फिट गहराई में उतरे जहां उन्हें प्राकृतिक रूप से बनी करीब आठ फिट की सीढियां मिली और जैसे ही वह आंठवे तल से आगे नवें तल की ओर बढ़े लेकिन वह पहुंच नहीं पाए।
सुरेंद्र ने कहा की यह खोज पर्यटन के लिए काफी मददगार साबित हो सकती हैं, इसके साथ ही इससे क्षेत्र का विकास भी होगा। उन्होंने बताया की इसके अलावा उन्हें अन्य तीन गुफाओं के बारे में भी पता चला है यादि उन्हें आधुनिक उपकरण मिले तो वह इसे सबके सामने लाएंगे।
अब तक मिल चुकी हैं कई गुफा
शैल पर्वत शिखर पर मानस खंड में 21 गुफाओं का उल्लेख किया गया हैं, जिसमें दस गुफाओं का पता चल चुका है। वहीं रविवार को हाट कालिका मंदिर के समीप मिली एक अन्य गुफा के अलावा तीन अन्य गुफाएं होने के भी प्रमाण मिले हैं।

फोटो साभार–गंगोलीहाट वंडर्स ग्रुप
सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें