Thursday, April 25, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडअनिल कुमार पुनेठा बनाए गए उत्तराखंड के नए मुख्य सूचना आयुक्त

अनिल कुमार पुनेठा बनाए गए उत्तराखंड के नए मुख्य सूचना आयुक्त

अनिल कुमार पुनेठा उत्तराखण्ड के नए मुख्य सूचना आयुक्त बनाए गए है। अनिल कुमार पुनेठा आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए है। आइएएस पुनेठा चम्पावत जिले के प्रथम सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी हैं जो मुख्य सूचना आयुक्त बने हैं। पूर्व मुख्य सचिव आरएस टोलिया के बाद पुनेठा कुमाऊं के दूसरे व्यक्ति हैं बन गए हैं।

बता दे कि लोहाघाट के फोर्ती गांव के मूल निवासी पुनेठा 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर रहे हैं। पुनेठा ने सातवीं तक की पढ़ाई लोहाघाट के प्राथमिक स्कूल व इंटर कालेज से की है। जिसके बाद उन्होंने मुजफ्फरनगर और हरिद्वार में भी पढ़ाई की। पुनेठा के पिता गणेश पुनेठा 4 साल हरिद्वार में रेजीडेंट मजिस्ट्रेट रहे। वहीं पुनेठा के ही मूल गांव फोर्ती निवासी शैलेश बगौली शहरी विकास सचिव के साथ ही सचिव मुख्यमंत्री हैं। उनके परिवार के सदस्य डा. विपिन पुनेठा ने बताया कि इस नियुक्ति से चम्पावत के साथ ही पिथौरागढ़ जिला गौरवान्वित हुआ है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें