Friday, March 29, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडआप पार्टी चाहती है उत्तराखंड की महिलाएं स्वयं बने सक्षम:- आतिशी

आप पार्टी चाहती है उत्तराखंड की महिलाएं स्वयं बने सक्षम:- आतिशी

दिल्ली से आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने हलद्वानी स्थित मुखानी मैरिज हॉल में मातृ शक्ति सम्बोधित कर कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाओ को आज भी सम्मान नही मिला है। राज्य की महिलाएं चाहती है कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बने। कहा की पुरुषों द्वारा शायद आप को वोट न दिया जाए लेकिन महिलाएं आप को ही वोट देंगी। आतिशी ने कहा कि महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती है लेकिन उन्हें आज भी पुरुषों के आगे अपने हाथ फैलाने पड़ते है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चौथी गारंटी देते हुए महिलाओ के खाते में एक हजार रुपये हर माह डालने की गारंटी दी है।

वहीं आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी चाहती है कि उत्तराखंड की महिलाएं स्वयं में सक्षम बने। कहा कि राज्य में हर वर्ष 11 हजार करोड़ का घोटाला किया जाता है। जिसको रोककर महिलाओ को सशक्त बनाया जाएगा। राज्य को बने 21 वर्ष हो गए है लेकिन आज भी महिलाएं अस्पतालों में ही दम तोड़ने को मजबूर है। इस दौरान उन्होंने आप की महिला गारंटी रजिस्ट्रेशन की भी शुरुआत की है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें