Thursday, April 25, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंड24 फरवरी उत्तराखंड: दिन भर की कुछ मुख्य खबरें एक नजर...

24 फरवरी उत्तराखंड: दिन भर की कुछ मुख्य खबरें एक नजर में

देहरादून– राज्य में आज गुरूवार को राज्य में 170 नए कोरोना के मरीज मिले हैं, जबकि राज्य में पिछले 24 घंटो में 2 मरीजो की मौत इस संक्रमण से हुई हैं।जिसके बाद अब राज्य में एक्टिव केसो की संख्या बढ़कर 949 हो गई है।

हरिद्वार। कांवड़ मेले की समाप्ति तक हरिद्वार-नजीवाबाद हाईवे पर भारी वाहन सुबह चार बजे से लेकर रात बारह बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। यदि किसी वाहन को नजीवाबाद की तरफ आना-जाना है तो वह वाया जगजीतपुर, लक्सर, मंडावली, बिजनौर से होते हुए जा सकेगा। इसी तरह रुड़की से देहरादून जाने वाले भी छुटमलपुर बाईपास, बिहारीगढ़ होते हुए जा सकेंगे।

उधम सिंह नगर/ जसपुर। पति से मामूली नोकझोंक के बाद विवाहिता ने पंखे से लटककर जान दे दी। जिसके बाद विवाहिता के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गुरूवार को कहा की सत्ता में आने पर कांग्रेस उत्तराखंड में पुरानी पेंशन योजना को लागू करेगी।

रामनगर।हल्द्वानी मार्ग पर स्थित बैलगढ़ पेट्रोल पंप पर बीते बुधवार की देर रात एक टस्कर हाथी घुस गया। टस्कर ने पहले पेट्रोल पंप की दीवार तोड़ी, उसके बाद वह पेट्रोल पंप की मशीनों को तोड़ने का प्रयास करने लगा। कर्मचारियों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर भागा।

हल्द्वानी। भीमताल विस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने मामले में काठगोदाम थाने में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विकासनगर। त्यूणा गांव के समीप स्थित लाल पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। जहां घायलों का ईलाज चल रहा हैं।

खटीमा। झनकईया पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को तस्करी कर लाए जा रहे 360 खुखरी सिगरेट के डिब्बों के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसको मय वाहन के सीमा शुल्क विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

रामनगर। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने गुरुवार को वन प्रभाग तराई पश्चिमी के फाटो जोन का दौरा किया। दीपक रावत ने मीडिया व यूट्यूब ब्लॉगर से इस जोन को देश में प्रचलित करने का आग्रह भी किया है।

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को नैनीताल पहुंचे । जहां सीएम धामी ने नैनीताल में मां नैना देवी मंदिर , पाषाण देवी मंदिर व गोलू देवता के मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरानी पेंशन, भू-कानून और पुलिस ग्रेड पे पर बात की।

ऋषिकेश। सुपरहिट फिल्म पुष्पा द राइज स्‍टार अल्लू अर्जुन इन दिनों फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर आराम फरमाने के लिए उत्तराखंड की शांत वादियों में पहुंचे हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें