पिथौरागढ़ ::- खेलो इंडिया के तहत फुटबॉल का जनपद पिथौरागढ़ में पहली बार हुआ ट्रायल।
पिथौरागढ़ जिले में पहली बार खेलो इंडिया के तहत फुटबॉल का ट्रायल शुक्रवार को खेल मैदान सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में आयोजित किया गया। इस दौरान उक्त चयन ट्रायल में 10 से 15 साल तक के बालक व बालिकाओं को प्रतिभाग करना है था जिसमे आज सैकड़ों की तादात में 10 से 15 साल के बच्चे खेल मैदान में पहुचे जिनका खेल विभाग के कर्मचारियों के द्वारा सभी बच्चों का ट्रायल लेकर चयन किया गया।
इस दौरान खेल अधिकारी सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त ट्रायल में 15 बालक व 15 बालिकाओं का सिलेक्शन किया जाएगा। जिसमें आज सैकड़ों की संख्या में बालक खेल मैदान में पहुंचे जिनका ट्रायल के आधार पर चयन होगा।
पिथौरागढ़ : खेलो इंडिया के तहत फुटबॉल का जनपद में पहली बार हुआ ट्रायल
- Advertisment -