Tuesday, April 16, 2024
No menu items!
HomeUncategorizedदेहरादून– सरकार की सख्ती के बाद देर से ऑफिस आने वाले कर्मचारियों...

देहरादून– सरकार की सख्ती के बाद देर से ऑफिस आने वाले कर्मचारियों पर कसने लगा शिकंजा, देर से आने वाले कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी

देहरादून। राज्य सरकार की सख्ती के बाद प्रदेश के तमाम विभागों में कर्मचारियों के समय से कार्यालय आने को लेकर शिकंजा कसा जाने लगा है। इसी के तहत मसूरी स्थित देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय द्वारा देरी से आने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिए जा रहे हैं।

बता दें की, कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आरटीओ कार्यालय

पर छापा मारने के बाद अब विभिन्न विभागों और निगमों के अधिकारी भी नींद से जागने लगे हैं। इसी क्रम में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने भी देरी से आने वाले कर्मचारियों को जवाब तलब किया है। प्राधिकरण की तरफ से बकायदा बायोमेट्रिक की सूचना सार्वजनिक करते हुए देरी से आने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं।
नोटिस में साफ किया गया है कि कार्यालय समय पर नहीं आने वाले कर्मचारी अपना स्पष्टीकरण दें। संतोषजनक जवाब नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। ऐसी कार्रवाई केवल प्राधिकरण में ही नहीं हो रही है, बल्कि बाकी विभागों में भी अब बायोमेट्रिक हाजिरी के जरिए देरी से आने वाले कर्मचारियों पर शिकंजा कसा जा रहा हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें