Friday, April 19, 2024
No menu items!
HomeUncategorizedउत्तराखंड चुनाव 2022 : विधानसभा सीटों में इस बार फिर महिला दावेदार...

उत्तराखंड चुनाव 2022 : विधानसभा सीटों में इस बार फिर महिला दावेदार पुरुषों दावेदारों के मुकाबले पिछड़ी, महिला दावेदार में कांग्रेस की स्थिति बेहतर

इस बार फिर एक बार उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल की 29 विधान सभा सीटों पर महिला दावेदार पुरुषों दावेदारों के मुकाबले पिछड़ गई हैं। आलम यह है कि मंडल की 9 विधान सभा सीटों में एक भी महिला दावेदार नहीं है। यदि महिला दावेदारों को लेकर बात की जाए तो भाजपा के मुकाबले कांग्रेस की स्थिति अच्छी है। मंडल में कांग्रेस से 32 तो वहीं भाजपा से केवल 14 महिलाओं ने दावेदारी की है।

यदि महिला दावेदार की बात की जाए तो पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक चन्द्रा पंत व कांग्रेस से अंजू लूंठी ने दावेदारी पेश की है। गंगोलीहाट सीट से भाजपा विधायक मीना गंगोला व गीता ठाकुर ने दावेदारी की है। वहीं चम्पावत जिलें की चम्पावत विधानसभा सीट से कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी व विमला सजवाण ने दावेदारी की है। अल्मोड़ा से कांग्रेस की शोभा जोशी, बबीता भाकुनी, सोमेश्वर से भाजपा की रेखा आर्या, रानीखेत से भाजपा की ज्योति साह मिश्रा व पुष्पा भट्ट, सल्ट से कांग्रेस की गंगा पंचोली ने दावेदारी की है। यूएस नगर जिले में रुद्रपर से कांग्रेस की मीना शर्मा व ममता रानी दावेदार हैं।
सितारगंज में सिर्फ कांग्रेस की मालती विश्वास ने दावेदारी की है। बाजपुर से कांग्रेस से सुनीता टम्टा बाजवा दावेदार है। काशीपुर से कांग्रेस की मुक्ता सिंह, अलका पाल, इंदू मान व रोशनी बैगम ने दावेदारी की है, वहीं भाजपा से मेयर उषा चौधरी को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। गदरपुर से कांग्रेस की रीना कपूर, शिल्पी अरोरा, सुरेशी शर्मा व सुमन सिंह दावेदारों में शामिल है।

कुमाऊं मंडल की 9 विधान सभा सीटों पर अब तक भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी, आप व अन्य राजनीतिक दलों से एक भी महिला दावेदार नहीं है। इनमें लोहाघाट, डीहीडाट, धारचूला, जसपुर, किच्छा, नानकमत्ता, खटीमा, जागेश्वर, द्वाराहाट सीट शामिल हैं।

वहीं नैनीताल जिले की सभी 6 सीटों पर महिलाओं ने दावेदारी की है। जिसमें नैनीताल विधान सभा सीट से कांग्रेस की सरिता आर्या, हल्द्वानी से भाजपा की रेनू अधिकारी, शांति भट्ट व कांग्रेस की शोभा बिष्ट, शशि वर्मा ने दावेदारी की है। भीमताल से भाजपा की आशा रानी, कांग्रेस की जय बिष्ट, निर्मला आर्य व आशा आर्य ने दावेदारी की है। कालाढूंगी से भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया व कांग्रेस की तारा नेगी, भागीरथी बिष्ट व जया कर्नाटक ने दावेदारी की है। लालकुआं में कांग्रेस से संध्या डालाकोटी, खष्टी बिष्ट व बीना जोशी ने दावेदारी की है। रामनगर सीट से भाजपा की रेखा रावत व कांग्रेस की आशा बिष्ट ने दावेदारी की है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें