Wednesday, June 7, 2023
No menu items!
Google search engine
HomeUncategorizedछात्र– छात्राओं के लिए जरूरी खबर, छात्रवृत्ति को लेकर आया यह अपडेट,...

छात्र– छात्राओं के लिए जरूरी खबर, छात्रवृत्ति को लेकर आया यह अपडेट, 15 दिन के अंदर करना होगा यह काम

नैनीताल। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल  ने जानकारी देते हुए बताया की आई .टी. सैल. देहरादून के द्वारा अवगत कराया गया है कि शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के छात्रवृत्ति भुगतान हेतु PFMS पोर्टल को प्रेषित कतिपय छात्र/छात्राओं के आवेदनों में छात्र/छात्राओं द्वारा अंकित बैंक खाता सम्बन्धित जानकारी गलत होने के कारण PFMS पोर्टल द्वारा पर फेल / निरस्त किये गयें है। ऐसे छात्र/छात्राओं द्वारा अपने बैंक खाता सम्बन्धित जानकारी को 15 दिनों के अन्तर्गत ठीक किया जाना है। जिसके लिये आई0टी0 सैल समाज कल्याण देहरादून द्वारा छात्र/छात्राओं के लिये बैंक खातें की जानकारी को अपडेट करने हेतु लिंक खोला गया है। उन सभी छात्र / छात्राओं को NSP पोर्टल द्वारा SMS भी भेजा गया है। ऐसे समस्त छात्र/छात्राएं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (https://scholarships.gov.in) पर लॉगिन करने के पशचात् Update Bank Details पर क्लिक कर अपने बैंक सम्बन्धी जानकारी शीर्घ-अतिशीघ्र अपडेट /परिवर्तित करें। यह भी अवगत कराना है कि छात्र/छात्राओं द्वारा अपने बैंक खातें की जानकारी को अपडेट किये जाने हेतु यह एक अन्तिम अवसर होगा। यदि छात्र/छात्राओं द्वारा आज से अग्रिम 15 दिनों के अन्दर अपने बैंक खाता सम्बन्धित जानकारी अपडेट नही की जाती है, तो ऐसे छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाना सम्भव नही होगा। यदि कोई भी पात्र छात्र/छात्रा छात्रवृत्ति से वंचित रह जाता हैं। तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित छात्र/छात्रा की होगी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें