Thursday, December 7, 2023
No menu items!
HomeUncategorizedहल्द्वानी : 26.2 ग्राम अवैध स्मैक साथ तीन गिरफ्तार

हल्द्वानी : 26.2 ग्राम अवैध स्मैक साथ तीन गिरफ्तार

हल्द्वानी ::- नशा मुक्ति अभियान के तहत जनपद नैनीताल की थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा लाखों की स्मैक के साथ पति, पत्नी व साथी को किया गिरफ्तार।

पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में को नशा मुक्त बनाए जाने के लिए लगातार अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की रोकथाम के विरुद्ध प्रचलित प्रभावी अभियान के क्रम में डॉ. जगदीश चन्द्र एसपी नैनीताल नोडल अधिकारी (ANTF), हरबन्स सिंह अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखरेख शान्ति व्यवस्था वाहन चैकिंग के दौरान अभियुक्त आसिम उर्फ बुड्डा पुत्र मौ.आरिफ निवासी गफूर बस्ती थाना बनभूलपुरा जनपद (नैनीताल) उम्र-31 वर्ष एवं उसकी पत्नी व उनका साथी अमन को क्रमशः 10.40 ग्राम अवैध स्मैक, 8.80 ग्राम अवैध स्मैक व 7.0 ग्राम अवैध स्मैक कुल 26.2 ग्राम अवैध स्मैक साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्यवाही –
15 नवंबर को वादी उ.नि दीपा जोशी मय पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल साबिया अंसारी, कानि. अमनदीप सिंह कानि.दिलशाद अहमद, कानि. मुन्ना सिंह द्धारा दौराने देखरेख शान्ति व्यवस्था,रोकथाम जुर्म जरायम व मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने वाहन चैकिंग के दौरान इन्द्नागनर चैक पोस्ट से 50 कदम आँवला चौकी की तरफ बनभूलपुरा से अभियुक्त आसिम उर्फ बुड्डा उम्र-30 वर्ष के कब्जे से 10.40 ग्राम अवैध स्मैक व उसकी पत्नी महिला उम्र-30 वर्ष निवासी उपरोक्त के कब्जे से 8.80 ग्राम अवैध स्मैक व साथी अनम परवेज उम्र-20 वर्ष के कब्जे से 7.0 ग्राम अवैध स्मैक कुल 26.2 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस टीम-

1-थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी
2- उ.नि दीपा जोशी
3-हे.का साबिया अंसारी
4- का. दिलशाद अमद
5—कानि. मुन्ना सिंह
6- कानि. अमनदीप सिंह

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें