Wednesday, June 7, 2023
No menu items!
Google search engine
HomeUncategorizedदेहरादून– राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मिली मिस उत्तराखंड ऐश्वर्या...

देहरादून– राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मिली मिस उत्तराखंड ऐश्वर्या बिष्ट, राज्यपाल बोले उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) से आज शुक्रवार को राजभवन में MissUttarakhand2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने मुलाकात की। राज्यपाल सिंह ने उन्हें FeminaMissIndia के फाइनल में चयनित होने व प्रतियोगिता में विजयी होने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाओं में चुनौती को स्वीकार करने व उससे निपटने का एक अलग ही जज्बा है। वे उत्तराखण्ड की दिव्यता की प्रतीक हैं। कहा की उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका है। इस मौके पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, MissUttarakhand2022 की प्रथम रनर अप हिमानी रावत, द्वितीय रनरअप मानसी ग्रेवाल, तृतीय रनरअप तमन्ना शाही व चतुर्थ रनरअप राजश्री डोभाल सिनमिट कम्यूनिकेशन के निदेशक दिलीप सिंधी, राजीव मित्तल भी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें