Saturday, December 2, 2023
No menu items!
HomeUncategorizedभीमताल :पुलिस ने 01 स्मैक तस्कर से 4.14 ग्राम स्मैक बरामद कर...

भीमताल :पुलिस ने 01 स्मैक तस्कर से 4.14 ग्राम स्मैक बरामद कर किया गिरफ्तार

भीमताल /नैनीताल ::- पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद में लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था,रोकथाम जुर्म जरायम व गस्त के दौरान सोमवार को एक अभियुक्त के कब्जे से 4.14 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्यवाही

विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में आज पुलिस टीम शंकर नयाल मय हमराही कर्मगण कानि. संजय सिंह नेगी, कानि. कुलदीप चौधरी के द्वारा क्षेत्र में देखरेख शान्ति व्यवस्था रोकथाम जुर्म जरायम चेकिंग के दौरान अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी जून स्टेट भीमताल जनपद नैनीताल उम्र 20 वर्ष को अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये मतस्य कार्यालय के ऊपर बायपास रोड भीमताल से 4.14 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान व्यक्ति के विरूद्व थाना भीमताल में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया हैं।


पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष विमल कुमार
2- उ.नि शंकर नयाल
3- कानि. संजय सिंह नेगी
4- कानि. कुलदीप चौधरी

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें