Wednesday, June 7, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeमनोरंजनसोशल मीडिया पर शेयर की अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा की...

सोशल मीडिया पर शेयर की अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा की लुभावनी तस्वीर

बॉलीवुड नगरी मुंबई में हर साल की तरह इस साल भी पूरे देश में धूम-धाम के साथ गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। गणेश उत्सव का नाम आते ही मुंबई के लालबागचा राजा की मूर्ति सबसे पहले दिमाग में आता है। इस बार कोरोना काल होने के कारण गणेश उत्सव मनाने के दौरान कुछ जरूरी प्रोटोकाल निर्धारित किए गए हैं। एक तरफ लालबाग के राजा के स्वागत की तैयारी पूरे जोरो शोरो से है। इसी बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा की पहली झलक दिखाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘ऊं गण गणपतये नमः .. Ganpati Bappa Morya .. पहला दर्शन, लालबागचा राजा।’

अमिताभ के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन के फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है और इस वीडियो पर अब तक 9 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। गणेश चतुर्थी का पवन पर्व देश में धूम-धाम से मनाया जाता है लेकिन मुंबई में इसका एक खास महत्व है। मुंबई की सड़कों को सजा दिया जाता है और हर साल की तरह इस बार भी लाल बाग के राजा की प्रतीमा को बेहद खास तरीके से बनाया गया है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें