उत्तराखंड में पाैड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।
Trending
उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार के पीछे की बड़ी रणनीति: विभागों के बंटवारे से नाराज नेताओं को साधने की कोशिश
अग्रणी राज्यों की कतार में उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास और सुशासन को बताया अपनी सरकार की प्राथमिकता
देशभर में दर्शकों की पसंद बनी धुरंधर 2
विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास: राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे पर उत्तराखंड को मिल सकती हैं सौगातें
चुनावी शुचिता पर विशेष रिपोर्ट: उत्तराखंड में दो लाख संदिग्ध वोटर आईडी कार्डों पर निर्वाचन आयोग का कड़ा प्रहार
मूल्यांकन कार्य में किसी भी ढिलाई की मनाही: उत्तराखंड बोर्ड ने शिक्षकों के लिए जारी की नई आचार संहिता
एसएसबी अल्मोड़ा के डीआईजी की बड़ी उपलब्धि: सुधांशु नौटियाल के नेतृत्व में राफ्टिंग टीम ने जीता दिल
ईदी और उपहारों का दौर: ईद-उल-फितर पर अपनों के बीच बांटी गई खुशियां, संवरे रिश्तों के बंधन