देहरादून। उत्तराखण्ड में आज विधानसभा सत्र का तीसरा दिन है। सोमवार को सरकार ने बजट पेश किया था। वहीं मंगलवार को सरकार ने सदन में चार अध्यादेश व 11 विधेयक पेश किए थे। आज बजट पर चर्चा होनी है और विधेयक पास किए जाएंगे। उधर प्रश्नकाल में कई मुद्दों को लेकर सदन फिर गहमा-गहमी देखने को मिल रही है। कल भी नियम 58 पर चर्चा के दौरान सदन में खूब हंगामा हुआ। वहीं सड़कों पर भी विपक्ष ने जमकर प्रदर्शन किया। यूकेडी के केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा की विधानसभा सत्र के दौरान सरकार गैरसेण को स्थाई राजधानी घोषित करे। यदि वें ऐसा नहीं करती है तो जो बेरीकेडिंग उन्हें रोकने के लिए लगाई है। युकेडी खुद बेरीकेडिंग लगाकर नेताओ को रोकने का काम करेगी। वहीं सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने गैरसेण को स्थाई राजधानी की मांग को लेकर विधानसभा कूच करने का प्रयास किया। दीवालीखाल पहुंचने पर पुलिस के कड़ी सुरक्षा के चलते वें आगे नहीं बढ़ पाए। जिस कारण उन्होंने सड़क पर ही धरना देकर प्रदर्शन किया। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओ ने कहा की सरकार गैरसेण को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। पहाड़ों में आज पलायन थम नहीं रहा है।
Trending
उत्तराखंड का वित्तीय रिपोर्ट कार्ड: बिना बजट प्रावधान के धन खर्च करने पर कैग की सख्त टिप्पणी
बाड़ाहाट की ऐतिहासिकता के साथ आधुनिकता: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में उत्तरकाशी का बड़ा हिस्सा
मुख्यमंत्री धामी का मास्टरस्ट्रोक: देवभूमि परिवार विधेयक से सुधरेगी उत्तराखंड की कल्याणकारी व्यवस्था
उत्तराखंड में छह गुना बढ़े उद्योग: राज्य गठन के बाद औद्योगिक विकास की शानदार कहानी
मॉर्निंग वॉक और मुख्यमंत्री का जनसंपर्क: भराड़ीसैंण में सरकारी योजनाओं का जमीनी फीडबैक अभियान
केदारनाथ में शराब-मांस पर रोक की मांग के बीच बीकेटीसी का गैर-सनातनियों पर बड़ा फैसला
निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2026: उच्च शिक्षा के मानकों को सुधारने के लिए सदन में होगी चर्चा
एनसीईआरटी पाठ्यक्रम सामग्री की पुनः समीक्षा का सुप्रीम कोर्ट का आदेश