देहरादून: उत्तराखंड में एलपीजी और ईंधन की कालाबाजारी तथा अवैध भंडारण पर लगाम लगाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग ने व्यापक अभियान चलाया। विभाग की टीमों ने राज्य के विभिन्न जिलों में सघन निरीक्षण करते हुए कई जगह छापेमारी की, जिसमें बड़ी संख्या में सिलिंडर जब्त किए गए और अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई भी की गई। विभाग के आयुक्त रुचि मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 से 12 मार्च के बीच प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 280 स्थानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 58 जगहों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध भंडारण और नियमों के उल्लंघन के मामलों में 74 एलपीजी सिलिंडर जब्त किए गए। जांच के दौरान विभाग को कुछ स्थानों पर गैस सिलिंडरों की अवैध रिफिलिंग और भंडारण के संकेत भी मिले। इस कार्रवाई में एक कांटा (वजन माप उपकरण) और दो रिफिलिंग किट भी जब्त की गईं, जिनका उपयोग गैस सिलिंडरों की अवैध रीफिलिंग के लिए किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार इस प्रकार की गतिविधियां न केवल उपभोक्ताओं के लिए जोखिम भरी होती हैं, बल्कि गैस वितरण व्यवस्था को भी प्रभावित करती हैं। कार्रवाई के दौरान विभाग ने चार मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। साथ ही अनियमितताओं में लिप्त पाए गए लोगों से 4600 रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
अभिभावकों की शिकायतों पर त्वरित जांच: उत्तराखंड के शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों की निगरानी के लिए बनाई टीमें
संतुलित विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी- शिव अरोड़ा: उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र में प्रस्ताव हुआ पेश
हॉट बाजारों में बिकने वाले खाने की होगी जांच: ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलावट से बचाने के लिए सरकार का एक्शन
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कड़ा प्रहार: एलपीजी की कालाबाजारी पर सरकार की चुप्पी प्रदेश के लिए नुकसानदेह
गंगा तट पर योग का अनुभव: अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में साधकों को मिलेगा प्रकृति और अध्यात्म का सानिध्य
शिक्षा विभाग में भर्ती का बदला स्वरूप: वित्त विभाग की टेबल पर तय होगा उत्तराखंड के स्कूलों का भविष्य
क्या महंगी बिजली खरीदेगी धामी सरकार? बाजार में 10 रुपये से ऊपर पहुंची प्रति यूनिट बिजली की कीमत
गैस उपभोक्ताओं की सुरक्षा से समझौता नहीं: उत्तराखंड खाद्य विभाग ने अवैध रिफिलिंग रोकने को चलायी विशेष मुहिम
गैस उपभोक्ताओं की सुरक्षा से समझौता नहीं: उत्तराखंड खाद्य विभाग ने अवैध रिफिलिंग रोकने को चलायी विशेष मुहिम
- by News Desk
- Mar 13, 2026