Feb 04, 2026

हरिद्वार:रुड़की में रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग,लाखों रुपए का सामान जलकर राख

post-img

हरिद्वार जिले के रुड़की में एक रबर फैक्ट्री में अचानक आग आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि फैक्ट्री में लगी इस आग की घटना से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल दमकल की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक मनीष जैन निवासी दिल्ली की रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक रबर की फैक्ट्री है। बताया गया है कि इस फैक्ट्री में टायरों के ऊपर चढ़ने वाली लेयर बनाई जाती है। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई और धुंआ निकलने लगा। किसी शख्स ने देखा कि फैक्ट्री के अंदर से धुंआ निकल रहा है। इस पर उसके द्वारा अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी गई। फैक्ट्री में आग लगता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। इसी बीच आग लगने की जानकारी किसी ने दमकल विभाग को दे दी। सूचना मिलते ही तत्काल दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।  आग इतनी भयंकर थी कि मौके पर दमकल की चार गाड़ियों को बुलाना पड़ा। तब जाकर दमकल कर्मियों द्वारा करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।