नई दिल्ली। ग्वालियर में गुरूवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पुलिस से बचने के लिए स्कॉर्पियो चालक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो पेड़ से टकरा गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने स्कार्पियो चालक को पकड़ लिया है। हादसे में हताहत हुए सभी लोग एक ही परिवार के थे। मृतक में दो महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा बस स्टैंड के पास परशुराम चौराहे पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक परिवार शीतला माता मंदिर से ऑटो से लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं, इनमें से चार की हालत खराब बताई जा रही है। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो नीम के पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। चश्मदीद के मुताबिक स्कॉर्पियो ने बस स्टैंड पर एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। उसके पीछे पुलिस लगी थी। भागते समय स्कॉर्पियो ने रास्ते में ऑटो को भी टक्कर मार दी। सीएसपी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि घटना में पांच लोगों की मृत्यु हो गई है और चार लोगों का इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्कॉर्पियो चालक पुलिस हिरासत में है और उसका मेडिकल कराया जा रहा है।
Trending
मन की बात एपिसोड 132: युद्ध और अर्थव्यवस्था पर बड़ा संदेश
बाराबंकी हत्या मामला: बिक्री को लेकर विवाद बना घातक
पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान की मौत, देहरादून में विरोध
सहसपुर और डोईवाला की वोटर लिस्ट में 20 प्रतिशत से ज्यादा का अंतर, प्रशासन ने शुरू किया विशेष अभियान
पौड़ी को मिली नई बौद्धिक पहचान: राज्यपाल ने आधुनिक पुस्तकालय के माध्यम से युवाओं को दिया ज्ञान का उपहार
नारायण पाल का कांग्रेस में स्वागत: कुमाऊं मंडल में भाजपा की जड़ों को हिलाने के लिए कांग्रेस का मास्टरकार्ड
उत्तराखंड जन सेवा: तेहरवीं के दिन ही वारिस को मिलेगा खतौनी का मालिकाना हक, सीएम धामी की ऐतिहासिक पहल
चाय प्रेमियों को लग रहा झटका, देहरादून में गैस संकट के चलते कई प्रसिद्ध टपरियां हुई बंद