प्रसिद्ध कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री और मशहूर कवि कुमार विश्वास आज उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी पहुंचे हैं। वह आज हेलीकॉप्टर से गंगनानी गए और वहां उन्होंने मां यमुना के तट पर विशेष पूजा अर्चना की। उसके बाद यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में यमुना के दर्शन के लिए रवाना हुए। बता दें कि बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्ती अब अपनी धार्मिक यात्रा उत्तराखंड से शुरू करने जा रहे हैं। पहले इस यात्रा की शुरुआत दिल्ली के छतरपुर से तय थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। अब यह यात्रा उत्तरकाशी जनपद के गंगनानी और खरसाली गांव से शुरू हो रही है। यह वही पवित्र स्थल है, जहां मां गंगा और यमुना का संगम माना जाता है। बताया जा रहा है कि इस यात्रा का उद्देश सनातन संस्कृति और अध्यात्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट से करीब 7 किमी यमुनोत्री की ओर सड़क मार्ग पर ही यमुना नदी तट किनारे गंगनानी नामक स्थान है। यहां प्राचीन कुंड से भागीरथी का जल निकलता है, जो कि एक जलधारा के रूप में यहां यमुना नदी से मिलता है। इसी स्थान पर सरबडियार की ओर से बहकर आने वाली केदारगंगा के मिलने से यह संगम त्रिवेणी संगम हो जाता है।
Trending
धामी सरकार ने वादे पर खरा उतरते हुए उपनल को दिया समान वेतन
कर्मचारी अंशदान और सरकारी खर्च संतुलित करने को गोल्डन कार्ड योजना में बदलाव
सांसद निलंबन के बाद विपक्ष के वॉकआउट के संकेत
सहिया क्षेत्र में ग्रामीणों की सामूहिक समझ से विवाह संस्कृति में बदलाव
साहसिक पर्यटन इकोसिस्टम मजबूत करने को हिमालयी चोटियां खुलीं
सुरक्षा और सुगम आवागमन का संतुलन बनाएगा एसएसबी का डिजिटल बॉर्डर सिस्टम
देहरादून जिले में पहाड़ी सड़क पर जानलेवा एचआरटीसी बस हादसा
कानून व्यवस्था में अभियोजन और कारागार विभाग की भूमिका की समीक्षा
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास पहुंचे गंगनानी, मां यमुना के तट पर की पूजा
- by News Desk
- Nov 05, 2025