Saturday, September 23, 2023
No menu items!
Homeअल्मोड़ाअल्मोड़ा में बेखौफ दिनदहाड़े घरों तक पहुंच रहे है तेंदुए

अल्मोड़ा में बेखौफ दिनदहाड़े घरों तक पहुंच रहे है तेंदुए

अल्मोड़ा। नगर में तेंदुए की दहशत बढ़ती ही जा रही है। है। हालात यह हैं कि तेंदुए बेखौफ दिनदहाड़े घरों तक पहुंचने लगे हैं। मंगलवार की सुबह ढूंगाधारा मोहल्ले में एक मकान की छत में दो तेंदुए चढ़ गए जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मकान स्वामी और आसपास के लोगों के शोर मचाने पर तेंदुए वहां से भागे तो सभी ने राहत की सांस ली।

मंगलवार को ढूंगाधारा निवासी सेवानिवृत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी सुबह करीब सात बजे छत पर टहलने निकले। छत पर पहुंचते ही उन्हें वहां दो तेंदुए नजर आए। उन्होंने परिजनों को छत पर तेंदुए होने की सूचना दी। यह सूचना आसपास के लोगों तक भी पहुंची तो वे मौके की तरफ दौड़े। सभी के शोर मचाने के बाद भी दोनों तेंदुए छत पर चहलकदमी करते रहे।

काफी देर बाद वे वहां से भागे तो लोगों ने राहत की सांस ली। भवन स्वामी ने बताया कि इससे पूर्व भी तेंदुआ उनके घर की गली में घुस गया था। वहीं दिनदहाड़े तेंदुए के आबादी में पहुंचने से पूरे नगर क्षेत्र के लोगों में दहशत है।

मजदूरों ने भी भागकर बचाई जान
अल्मोड़ा। नगर स्थित एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास सोमवार देर शाम काम से घर लौट रहे मजदूरों को बीच रास्ते पर तेंदुआ दिखा। किसी तरह उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं नगर के धारानौला, मकेड़ी, ढूंगाधारा, जोशीखोला समेत कई मोहल्लों में लगातार तेंदुए नजर आ रहा है जिससे लोग डरे हुए हैं।

प्रभावित से बात कर जानकारी जुटाई जाएगी। टीम गश्त कर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाएगी। लोगों को भी सतर्कता दिखानी होगी। – मोहन राम आर्या, रेंजर, अल्मोड़ा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें